वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। दिल्ली में गुरुवार से आयोजित 30वीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वाराणसी कैरम एसोसिएशन की आठ सदस्यीय टीम बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई। प्रतियोगिता दिल्ली के हरकिशन सिंह सुरजीत भवन में आयोजित है। वाराणसी की टीम में शिवदयाल यादव, गौरव गुप्ता, कृष्ण दयाल यादव, अश्विनी कुमार मौर्य, हर्षित केसरी, प्रियांशु यादव, विनोद यादव और दिव्यांश सिंह शामिल हैं। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता रमेश कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी। यह भी पढ़ें- स्टेट कैरम चैंपियनशिप के लिए वाराणसी की आठ सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...