स्टेट कैरम चैंपियनशिप के लिए वाराणसी की आठ सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना
वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। दिल्ली में 21 अगस्त से आयोजित होने वाली 30वीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए वाराणसी कैरम एसोसिएशन की आठ सदस्यीय टीम बुधवार को वाराणसी-दिल्ली एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के हरकिशन सिंह सुरजीत भवन में किया जाएगा। वाराणसी की टीम में शिवदयाल यादव, गौरव गुप्ता, कृष्ण दयाल यादव, अश्विनी कुमार मौर्य, हर्षित केसरी, प्रियांशु यादव, विनोद यादव और दिव्यांश सिंह शामिल हैं। टीम के सीनियर खिलाड़ी विनोद यादव खिलाड़ी के साथ-साथ टीम मैनेजर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वाराणसी कैरम एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी के साथ रवाना हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.