बागपत, मई 15 -- बड़ौत। मेरठ के आईआईएमटी में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेते हुए बागपत के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन हो गया है। इंटरनेशनल रेफरी और जनपद बॉक्सिंग संघ के सचिव सौरभ नैन ने बताया कि आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। जिसमें किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के खिलाड़ी अशोक कुमार ने 67 किलोग्राम एवं विकास कुमार ने 67 किलोग्राम भार में सिल्वर पदक जीता। इसके अलावा 69 किलोग्राम भार वर्ग में सागर पवार में कांस्य पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- गोल्ड मेडल जीतकर शामली का नाम किया रोशन जिसके चलते विजेताओं की राष्ट्रीय टीम में चयनित किया गया। जिस पर क्षेत्र के लोगों द्व...