वाराणसी, अप्रैल 25 -- वाराणसी। कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से स्टेट जूनियर, कैडेट्स सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन लखनऊ के चौक स्टेडियम में 24 से 26 अप्रैल तक किया गया है। प्रतियोगिता में लहरतारा स्थित मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के 56 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अम्बिका भारद्वाज, ज्योति सिंह, आयुष मौर्या, श्रवण कुमार, प्रभु प्रकाश एवं विनय कुमार कोच रहेंगे। मानव अकादेमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो, महासचिव किसलय मानव, मुख्य प्रशिक्षक सिहान एचएन सिंह तथा वाराणसी टीम के संरक्षक श्वेत प्रकाश यादव ने टीम को शुभकामनाएं दी। यह सूचना अकादमी की वरिष्ठ प्रशिक्षक खुशबू मौर्या ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...