अमरोहा, जनवरी 2 -- अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी लखनऊ में बने स्टेट कंट्रोल रूम से होगी। लखनऊ में बैठे माध्यम शिक्षा विभाग के अधिकारी आनलाइन सीसीटीवी कैमरों के जरिए परीक्षा पर नजर रखेंगे। गड़बड़ी पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा। 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 68 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों से सीसीटीवी का विवरण मांगा जा रहा है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में 51 हजार से अधिक छात्र-छात्रा बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...