मेरठ, अप्रैल 9 -- प्रयागराज में यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। सरधना क्षेत्र के सलावा गांव निवासी आर्यन राणा पुत्र राजीव राणा ने भी इस चैम्पियनशिप में प्रतिभाग किया था। आर्यन ने अंडर-20 वर्ग में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ आर्यन ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। आर्यन राणा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी तेज रफ्तार का प्रदर्शन करते हुए दोनों स्पर्धाओं में पदक हासिल किया। उनकी इस सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने आर्यन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.