आगरा, जनवरी 28 -- गाजियाबाद में गुरुवार से शुरू हो रही वेस्टर्न जोन की उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में कासगंज की आर्म रेसलिंग टीम भी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। बुधवार को कासगंज के खिलाड़ियों की टीम गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई। कासगंज शहर के केए कॉलेज के खेलकूद विभागाध्यक्ष, पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव, उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन व कासगंज जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने बताया है कि चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में गाजियाबाद में मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में 29 जनवरी से दो फरवरी तक होगी। चैंपियनशिप को लेकर केए कालेज में टीम पिछले तीन माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.