स्टेट्स रिपोर्ट- अनूपगंज आरओबी के सभी पिलर तैयार, डेक का काम शुरू
लखनऊ, मई 17 -- गोसाईगंज-मोहनलालगंज के बीच लखनऊ-सुल्ताननपुर रेल खंड पर स्थित अनूपगंज रेलवे क्रासिंग पर बनाए जा रहे ओवर ब्रिज के सभी पिलर तैयार कर लिए गए हैं। डेक निर्माण के लिए इनके ऊपर बेस भी बना दिए गए हैं। अब बलियाखेड़ा की तरफ से डेक(ब्रिज के ऊपर का सड़क वाला हिस्सा) बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे क्रासिंग के पास का ब्रिज का ढांचा नहीं खड़ा किया गया है। इसे गर्डर रखने की प्रक्रिया शुरू करने के कुछ महीनों पहले ही तैयार किया जाएगा। अनूपगंज आरओबी गोसाईगंज की तरफ से बलिया खेड़ा के पास से शुरू शुरू होगा और मोहनलालगंज की तरफ शिवलर के पास उतरेगा। ब्रिज की लंबाई 718.67 मीटर है। गोसाईगंज और मोहनलालगंज के बीच ज्यादा वाहनों की आवाजाही के कारण ही इसे चार लेन का बनाया जा रहा है। ब्रिज निर्माण के लिए शासन से फरवरी 2024 में संस्तुति मिलने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.