लखनऊ, अप्रैल 5 -- कृष्णा नगर-केसरीखेड़ा के बीच स्थित रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की गर्डर लांचिंग के लिए रेलवे की ओएचई लाइन के शिफ्टिंग का इंतजार है। संभावना है कि दो से तीन दिन में शिफ्टिंग हो जाएगी। तब गर्डर लांचिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गर्डर के लगते ही आरओबी निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके बाद फिटनेस टेस्टिंग, लाइटिंग और डामरीकरण का काम पूरा करते हुए मई में ब्रिज को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। रेलवे लाइन के ऊपर 52.9 मीटर लंबा गर्डर रखा जाएगा। साइट पर जगह के अभाव में गर्डर को 12 टुकड़ों में लाया गया है। अभी दो को आपस में जोड़ा गया है। उधर, रेलवे लाइन के बगल से जा रही ओएचई लाइन की शिफ्टिंग का भी काम चल रहा है। इस प्रक्रिया में तारों को उतारते हुए गर्डर के नीचे से पोल हटा कर उन्हें कुछ दूर पर लगाया जा चुका है। अब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.