मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 19 मार्च से होने वाले उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस बार स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कराया जाएगा। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति करेंगे। यही नहीं उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगे परीक्षकों की केंद्र पर रियल टाईम उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन या बॉयोमेट्रिक उपस्थित दर्ज कराने की भी व्यवस्था की जाएगी। केंद्र के अंदर अवांछनीयतत्वों की धर-पकड़ के लिए पुलिस के जवान सादी वर्दी में तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 32 बिंदुओं की गाइड लाइन जिला विद्यालय निरीक्षक, मूल्यांकन नियंत्रकों के लिए जारी कर दिया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.