स्टेटस लगाने के बाद लापता हो गया युवक
औरंगाबाद, मई 17 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के टिकरी रोड आजाद नगर मुहल्ला निवासी अहमद रजा ने अपने पुत्र के गायब होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि उनका 18 वर्षीय पुत्र सद्दाम हुसैन 29 अप्रैल को घर से अपने दोस्त से मिलने की बात कह कर निकला हुआ था। 30 अप्रैल को उसने अपने मोबाइल फोन पर स्टेटस लगाया कि वह पांच साल बाद लौट कर आएगा। इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर कई बार फोन किया गया लेकिन उसका फोन बंद मिला। उन्होंने बताया कि सद्दाम हुसैन आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- स्टेटस लगाने के बाद लापता हो गया युवक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.