लखनऊ, अप्रैल 13 -- टीले वाली मस्जिद के पास पुराने पक्का पुल के बगल में गोमती नदी पर बन रहे नए पक्का पुल के सभी छह पिलर तैयार हो गए हैं। अब इसके डेक का काम शुरू कर दिया गया है। चार लेन वाले इस पुल को पूरा करने का लक्ष्य जून 2027 निर्धारित है। पुराने पक्का पुल सिंगल लेन का और काफी पुराना होने के कारण ट्रैफिक के लिहाजा से नाकाफी साबित हो रहा था। सीतापुर रोड को टीले वाली मस्जिद होते हुए पुराने लखनऊ को यह पुल जोड़ता है। ऐसे में यहां पर काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही होने से आए दिन जाम लगता था। पुल की क्षमता से अधिक वाहनों का आवागमन होने के कारण यह क्षतिग्रस्त भी हो रहा था। यह देखते हुए शासन ने इसके बगल में उसी डिजाइन का नया पक्का पुल बनाने की स्वीकृति दिसंबर 2024 में दी। सेतु निगम ने पुल निर्माण की अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मार्च 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.