रांची, जून 22 -- रांची, संवाददाता। शिक्षा 'ओ' अनुसंधान डीम्ड यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड रिसर्च (आईटीईआर) के छात्रों की टीम हैकनोट्रिक्स ने स्टेटथॉन 2025-26 के ग्रैंड फिनाले में राष्ट्रीय खिताब जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और एआईसीटीई की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से 5300 से अधिक प्रविष्टियां आई थीं, जिनमें से 25 टीमें फाइनल में पहुंचीं। फरीदाबाद में आयोजित ग्रैंड फिनाले में टीम ने एआई-पावर्ड स्मार्ट सर्वे टूल फॉर सर्वे डेटा कलेक्शन प्रोजेक्ट के जरिए पहला स्थान हासिल कर एक लाख रुपये का पुरस्कार जीता। निशांत शंकर स्वैन के नेतृत्व वाली टीम में श्रिया बोस, ओमश्री डैश, आदित्य पाल और मो. वाइज आलम शामिल थे। टीम को डॉ. आयेश चिन्मय का मार्गदर्शन मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान ...