कन्नौज, मार्च 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के विजई नगला स्थित जखई देवता मंदिर पर आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में स्टेज पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन हिंसक झड़प में बदल गया। कार्यक्रम के दौरान ही दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई और अगले दिन सरायदायमगंज पंचायतघर के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से उपद्रव कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लेकर हालात को शांत कराया। हिरासत में लिए गए लोगों में विजईनगला निवासी विपिन राजपूत, चमन नगरिया निवासी पंकज जाटव पुत्र राजेश जाटव तथा आशीष जाटव पुत्र रमेशचंद्र शामिल हैं। बताया गया कि यह ...