कानपुर, अप्रैल 22 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां वरमाला के वक्त दुल्हन को शक हुआ कि उसका होने वाला पति शराब के नशे है। इस पर उसने स्टेज पर ही शादी करने से मना दिया। यह बात जब बारातियों को पता चली तो हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह गांव के लोगों ने स्थिति संभाली। बुधवार को दिनभर हुई पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र स्थित औरंगाबाद झड़ा गांव के रहने वाले विजयपाल कमल ने अपनी बेटी की शादी चंदर्रा थाना कोंच जिला जालौन के रहने वाले रमेश चंद के बेटे रविकांत के साथ तय की थी। मंगलवार रात बारात आई। रात करीब 10 बजे द्वारचार के बाद बारातियों को भोजन कराया गया। जयमाल के वक्त दूल्हे रविकांत को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.