मिर्जापुर, मार्च 11 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामबाग स्थित एक लान में सोमवार की रात बगैर शादी के ही बारात वापस लौट गई। जयमाल के दौरान स्टेज पर दूल्हा अचानक अचेत हो गया, यह देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस के लाख समझाने के बाद भी बात नहीं बनी और शादी टूट गई। सोनभद्र के चोपन की युवती और चुनार के एक मोहल्ला निवासी युवक की शादी रामबाग स्थित एक लॉन में तय थी। दुल्हन के परिवार वाले सुबह ही लॉन में आ गए और शादी से पूर्व की सारी रस्में पूरी कीं। देर शाम बराती सज धज कर बैंड-बाजा और डीजे की धुन पर नाचते हुए लॉन में पहुंचे। यहां नाश्ता पानी करने के बाद द्वाराचार पर शादी की रस्म हुई। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा जयमाल स्टेज पर पहुंचा और दुलहन भी जयमाल स्टेज पर आई। स्टेज पर जयमाल की रस्म शुरू होने से पहले ही दूल्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.