बागपत, मार्च 29 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गौरीपुर मोड पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का स्टेच्यू टूटने पर पुलिस ने ट्रक चालक जोंटी और कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी आशीष कुमार ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गौरीपुर मोड पर स्टेच्यू लगाया गया था। गुरुवार की रात ट्रक और कार की टक्कर लगने से स्टेच्यू टूट गया और पूरा फाउंडेशन भी क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने ट्रक चालक जोंटी और अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...