बोकारो, दिसम्बर 20 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर एवं टांगटोना पंचायत भवन में शुक्रवार को सहयोगिनी संस्था की ओर से बाल विवाह, बाल हिंसा एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम एवं किशोरियों व महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से दोनों पंचायत भवन में महत्वपूर्ण स्टेकहोल्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया विजय कुमार जायसवाल तथा सुमित्रा कुमारी ने की। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि, उपमुखिया, वार्ड सदस्य, सेविका, सहिया, महिला समूह की सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि बाल विवाह और महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को इसके लिए एकजुट होकर आगे आना होगा। मौके पर उपमुखिया अनिल कपरदार, कसमार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.