स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्लब की टीम बनी विजेता
पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएसए मैदान में चल रहे 75 वां जिला फुटबॉल लीग में मंगलवार को स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्बल की टीम और जीत स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। इस मैच में स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-0 से टीम को जीत दिला दी। मैच की शुरुआत से स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्लब की टीम जीत स्पोर्टस पर दवाब बनाए हुए रहा। स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्लब टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 13 ने 6 वें मिनट में पहला गोल किया। फिर जर्सी नंबर 3 के खिलाड़ी ने खेल के 16वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया। तीसरा गोल दूसरे हॉफ में जर्सी नंबर 7 ने 59 वें मिनट में किया। विपक्षी टीम खेल के अंत तक एक गोल भी नहीं कर सकी। इस तरह से स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्लब की टीम 3-0 से विजयी रही। मैच के निर्णायक हर्षित आनंद , राम सेवक रमन, अभिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.