कौशाम्बी, मई 23 -- स्टूडेंट फॉर सेवा के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा लोगों को भीषण गर्मी व हीट वेव से बचाने के लिए अनूठी पहल की गई। सैनी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने आम लोगों व राहगीरों को नि:शुल्क शरबत एवं ओआरएसए घोल का वितरण किया। स्टूडेंट फॉर सेवा एबीवीपी का एक सेवा आयाम है। भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत दिलाने के लिए इसके स्वयंसेवक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आम जनता और राहगीरों के लिए निःशुल्क शरबत और ओआरएस वितरण अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को स्टूडेंट फॉर सेवा संस्थान द्वारा सैनी चौराहे पर शिविर लगाकर भीषण गर्मी व कड़ी धूप में राहगीरों को शरबत वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया शरबत शरबत पीकर राहगीरों को भीषण गर्मी व धूप से राहत मिली। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परि...