स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 2 लाख से ज्यादा एजुकेशन लोन भी मिलेगा, बिहार सरकार ने तरीका बदला
पटना, अगस्त 21 -- बिहार के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मदद के लिए चलाई जा रही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 2 लाख रुपये से ज्यादा का एजुकेशन लोन भी मिलेगा। बिहार सरकार का कहना है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की लिमिट नहीं घटाई गई, बल्कि तरीका बदला गया है। पहले इस योजना में वित्त निगम ही 4 लाख रुपये तक का लोन देता था। अब निगम की ओर से 2 लाख तक का लोन ही दिया जाएगा। अगर किसी स्टूडेंट को 2 लाख से ऊपर का लोन चाहिए तो उसे कमर्शियल बैंक से दिलाया जाएगा। 2 से 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि अब 2 लाख रुपये तक का एजुकेशन ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से मिलेगा। वहीं, 2 लाख से 4 लाख तक की वित्तीय सहायता अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.