हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 29 -- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उच्च शिक्षा का सपना संजोए छात्र-छात्राएं पैसे के लिए परेशान हैं। स्वीकृति के बावजूद करीब 58 हजार छात्र-छात्राओं को पैसे का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गयी है। कई अभिभावकों को कर्ज लेकर शिक्षण संस्थानों को पैसा देना पड़ रहा है तो कई कर्ज लेने की भी स्थिति में नहीं हैं। जानकारी के अनुसार, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए स्वीकृत राशि में से अब तक छह हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान नहीं हो पाया है। सरकार ने छात्र-छात्राओं के लिए 15 हजार करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की है, जबकि मात्र नौ हजार करोड़ का ही वितरण हो पाया है। नई प्रक्रिया में इस योजना के तहत बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से ऋण स्वीकृति और भुगतान किया जा रहा है। सूबे में 58 हजार से अधिक बच...