स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घटी, स्कॉलरशिप बंद हो रही, बिहार भारी कर्ज में: तेजस्वी यादव
पटना, अगस्त 21 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि राज्य गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। बिहार भारी कर्ज में है। इसी वजह से सम्राट सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की राशि घटा दी। छात्र-छात्रओं की स्कॉलरशिप को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी विभागों के कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल पा रही , सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पेंशन धारकों को समय पर पैसा नहीं मिल रहा है। ठेकेदारों का बकाया भुगतान अटका हुआ है। साथ ही अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए भी सरकार के पास फंड नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में बिहार की एनडीए सरकार को आड़े हाथों लिया। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें खर्च, कर्ज और राजकोषीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.