मुंगेर, अगस्त 22 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली ऋण राशि को चार लाख रुपये से घटाकर दो लाख रुपये किए जाने को लेकर राजद ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। राजद के वरिष्ठ नेता प्रो. विनय कुमार सुमन ने इसे छात्र विरोधी निर्णय बताते हुए सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। प्रो. सुमन ने कहा कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो अक्तूबर 2016 को सात निश्चय कार्यक्रम के तहत की थी। योजना का उद्देश्य 12वीं पास विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना था, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण किसी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो। यह भी पढ़ें- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घटी, स्कॉलरशिप बंद हो रही, बिहार भारी कर्ज में:...