स्टूडेंट ऑफ द मंथ सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
खगडि़या, जुलाई 1 -- खगड़िया। नगर संवाददाता मध्य विद्यालय हाजीपुर आवास बोर्ड, खगड़िया में मंगलवार को विद्यार्थियों के उत्साहवर्द्धन और अभिभावकों की सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'स्टूडेंट ऑफ द मंथ' सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में जून माह के चयनित छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि विद्यालय ने विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी मंच पर आमंत्रित कर माल्यार्पण किया और 'पेरेंट ऑफ द मंथ' सम्मान से सम्मानित किया। इस पहल की सभी ने सराहना की और इसे विद्यालय एवं परिवार के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.