सासाराम, जुलाई 16 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शहर के अंजबित सिंह महाविद्यालय बिक्रमगंज में सत्र 2026-27 के बीए ऑनर्स के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए स्टूडेंट इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, नई शिक्षा नीति-2020 तथा विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली से परिचित कराना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत लागू क्रेडिट आधारित शिक्षा प्रणाली, सेमेस्टर पद्धति, आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट कार्य, असाइनमेंट, सेमिनार, अनिवार्य उपस्थिति तथा सेमेस्टर परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Patna News: एएन कॉलेज : नवप्रवेशित छात्रों का इंडक्शन...