बदायूं, अप्रैल 1 -- कस्बे में सोमवार देर रात एक फोटो स्टूडियो में आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के समय स्टूडियो संचालक तसब्बर अली परिवार सहित शादी समारोह में गए हुए थे। सेठ अमीरचंद पैलेस के पास स्थित बंद स्टूडियो में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी स्टूडियो मालिक को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के घरों को खाली कराया। दमकल की टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक स्टूडियो में रखा इन्वर्टर, बैटरी, कंप्यूटर, कैमरे, हार्डडिस्क, प्रिंटिंग मशीन, एल्बम सामग्री व करीब 1.20 लाख रुपये नगद जल चुके थे।नगरवासियों का कहना है कि दमकल के पहुंचने में देरी के कारण नुकसान अधिक हुआ। यदि कस्बे में ही फायर स्टेशन होता तो आग पर जल्द...