भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। चौरी के जगदीशपुर गांव निवासी श्रवण कुमार गौतम स्टूडियो बंद होने के बाद से परेशान चल रहा था। अक्सर वह लोगों से विवाद कर लेता था। कई बार मामला थाने तक भी पहुंचा था। जहां पर समझा बुझाकर प्रकरण को शांत कराया गया था लेकिन बुधवार को उसने ओझा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। जगदीशपुर गांव निवासी बच्चन राम पाल बरदहां चौराहा स्थित एक चाय की दुकान पर सिंचाई विभाग में कार्यरत अशोक दुबे के साथ दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी बीच, उनके गांव का ही युवक श्रवण पहुंचा। उसने जेब से चाकू निकाला और बच्चन राम के पेट पर घोंपने लगा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उसने कई बार चाकू से हमले किए। बीच-बचाव करने में अशोक दुबे भी चोटिल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.