नई दिल्ली, अगस्त 14 -- ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में जारी पहले टेस्ट में अकेले दम पर लड़ाई लड़ी। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 198 रनों पर ही सिमट गई। जहां एक छोर पर लगातार विकेट गिर रहे थे, वहीं स्मिथ दूसरे छोर को संभाले हुए थे। स्मिथ ने 109 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कोई अन्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। इन 71 रनों के साथ इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पूर्व क्रिकेटर एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ा।स्मिथ पहुंचे टॉप-4 में स्टीव स्मिथ अब ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड...