नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जा रहा है। सोमवार को मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने दूसरी पारी में 42 गेंदों में 27 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। स्मिथ को साइमन हार्मर ने पवेलियन की राह दिखाई। वह पहली पारी में 25 रन बनाकर आउट हुए थे। स्मिथ भले ही डरबन टेस्ट में बल्ले से कोई खास कमास नहीं दिखा लेकिन सचिन तेंदुलकर के एक स्पेशल क्लब में शामिल हो गए। वह अवे टेस्ट मैचों में पांच हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले 16वें खिलाड़ी बन गए हैं। क्रिकेट में अवे टेस्ट उस मुकाबले को कहा जाता है जब कोई टीम, विरोधी टीम के स्टेडियम में जाकर खेलती है। स्मिथ को डरबन टेस्ट में पांच हजारी बनने के लिए सिर्फ 46 रनों की जरूरत थी।स्मिथ ऐसा करने वा...