नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। डरबन में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पा रहे हैं और लगातार अंतराल पर विकेट गंवा रहे हैं। यह भी पढ़ें- 33 गेंद खेलकर भी नहीं खुला खाता, ऑस्ट्रेलियाई बैटर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्डस्टीव स्मिथ ने वॉ को पीछे छोड़ा ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को डरबन टेस्ट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंद में 25 रन बनाए। उन...