नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- ऑस्ट्रेलिया की टीम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का दरवाजा खुला रखा है। वैसे तो वे चाहते हैं कि 2028 में ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनें, लेकिन उन्होंने इस बात को भी स्वीकार कर लिया है कि अगले साल इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज में भी उनके खेलने के बारे में कुछ पता नहीं है। वे चाहते जरूर हैं कि वह इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा बनें, लेकिन उन्होंने मान लिया है कि अभी वह सीरीज दूर है। इंग्लैंड की सरजमीं पर आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ने 2001 में एशेज सीरीज जीती थी। स्मिथ 2019 और 2023 में एशेज सीरीज का हिस्सा रहे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 की बराबरी पर खत्म की थी। 37 साल के स्टीव स्मिथ को भरोसा नहीं है कि अगले समर सीजन में वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल पाएंगे या नही...