रुडकी, अप्रैल 10 -- धनौरी, संवाददाता। क्षेत्र की एक फैक्ट्री से लाखों रूपये की कॉपर चोरी का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी कलियर कोतवाली पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान ने बताया कि धनौरी स्थित वासु स्टील फैक्ट्री से कॉपर चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने भी फैक्ट्री परिसर और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस की माने तो मामला फैक्ट्री की साझेदारी से जुड़ा हुआ भी लग रहा है। फिलहाल जांच जारी है और जल्द ही तथ्य सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.