मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- मेरठ रोड स्थित एक प्रमुख स्टील फैक्ट्री पर बुधवार को सेंट्रल जीएसटी की टीम ने अचानक छापेमारी की, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों के कर चोरी का खुलासाछापेमारी की प्रक्रिया मेरठ से आई जीएसटी विभाग की टीम ने फैक्ट्री परिसर में प्रवेश करते ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी। छापेमारी कई घंटों तक लगातार चलती रही, इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने फैक्ट्री के स्टॉक, बिलिंग रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की बारीकी से जांच की। मुजफ्फरनगर के वहलना औद्योगिक क्षेत्र में मेरठ रोड पर जेबी स्टील नाम से स्टील फैक्ट्री है, जो एंगल आदि निर्माण करती है। यह स्टील फैक्ट्री विभिन्न ट्रेडिंग फर्मों के साथ जुड़ी हुई है, जिनके माध्यम से जीएसटी चोरी की शिकायत हुई। इसी इनपुट के आधार पर विभाग ने कार्रवाई...