स्टील प्लांट के लिए ली गई जमीन वापसी के लिए ग्राम सभा का आयोजन
चक्रधरपुर, जून 22 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत डिम्बुली गांव में सोमवार को मुण्डा अखिलेंद्र नायक की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई।बैठक में एस डेम्पो एंड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वर्ष 2007-08 में उद्योग स्थापना के लिए ली गई 110.53 एकड़ जमीन को मूल रैयतों को वापस कराने के मुद्दे पर चर्चा हुई।बतौर मुख्य अतिथि सुशील बारला ने कहा कि 20 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद आयोग ने उपायुक्त को नोटिस जारी किया है।बैठक में सर्वसम्मति से जमीन वापसी की मांग को लेकर आगे कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में दिनेश नायक, मंगल मुण्डारी, दशरथ मुण्डारी, सुजीत नायक सहित बड़ी संख्या में रैयत उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.