रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। सरायकेला-खरसावां जिले स्थित रुंगटा कंपनी के स्टील प्लांट के बाहर ट्रकों के जमावड़े से ट्रैफिक समस्या को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। नागेश्वर आचार्य ने याचिका में कहा है कि प्लांट से रोजाना सैकड़ों ट्रक कच्चा माल लेकर निकलते हैं और बड़ी संख्या में ट्रक प्लांट के बाहर खड़े रहते हैं। इससे जाम लगता है। हादसों की भी आशंका रहती है। लोगों की आवाजाही भी बाधित हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए प्लांट के बाहर समुचित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने तथा संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का अदालत से आग्रह किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.