गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। अमेरिका-ईरान की लड़ाई को लेकर स्टील नहीं मिलने की वजह से तीन एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) का निर्माण अटक गया है। इनको अगले महीने तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक सिर्फ नींव का निर्माण हुआ है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने ठेकेदार कंपनी को नोटिस देकर एफओबी का निर्माण जल्द पूरा करने के आदेश जारी किए हैं। जीएमडीए ने दिसंबर, 2024 में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से चार एफओबी का निर्माण करने का टेंडर एक कंपनी को आवंटित किया था। इस कंपनी ने ओल्ड दिल्ली रोड पर सेक्टर-14 मार्केट के समीप, शीतला माता रोड पर मंदिर के समीप और गुरुग्राम-सोहना रोड पर गांव घसौला के समीप एफओबी निर्माण के लेकर नींव बनाई थी। स्टील के ढांचे को अब इस नींव के ऊपर रखना है। अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की वजह से स्टील नही...