स्टील गोदाम से गायब ट्रक बरामद, तीन लोग हिरासत में
गोरखपुर, मई 11 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सरैया स्थित स्टील गोदाम से लोहे का माल लादकर भेजे गए ट्रक के गायब होने के मामले में पुलिस ने ट्रक को बरामद कर चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, चौरीचौरा पुलिस ने कानपुर के पनकी क्षेत्र से ट्रक चालक और अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब इस मामले में सक्रिय रैकेट और साजिश से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर निवासी राकेश कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि सरैया गोदाम से माल लोड कर भेजे गए ट्रक के संबंध में ट्रांसपोर्टर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा था और न ही वाहन व चालक के दस्तावेज उपलब्ध कराए गए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.