मुजफ्फर नगर, मई 27 -- मुजफ्फरनगर। शहरकोतवाली क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी स्थित सुपर स्टील कॉस्टिंग फैक्ट्री के अंदर रखा कार्बन डाईऑक्साइड का सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके से फैक्ट्री की टीन शेड की छत उड़ गई। सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी लेकर सीएफओ को दिशा निर्देश दिए। क्षेत्र के रहने वाले कामरान की जाकिर कालोनी में सुपर स्टील कॉस्टिंग फैक्ट्री है। मंगलवार को फैक्ट्री में रखा कार्बन डाईआक्साइड का रखा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। यह भी पढ़ें- सपा नेता के पेट्रोल पंप पर फायर सेफ्टी सिलेंडर फटा, 4 घायलधमाके की जानकारी धमाके की आवाज सुनकर आसपास का इलाका दहल गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और न ही कोई बड़ा नुकसान सामने आया है...