जमशेदपुर, मार्च 29 -- जमशेदपुर। रेल मदद एप पर शिकायत के तहत आरपीएफ जवानों ने टाटानगर हावड़ा स्टील एक्सप्रेस और बेंगलुरु एक्सप्रेस दो नाबालिग को बरामद कर चाइल्डलाइन और बाल सुरक्षा पदाधिकारी के सुपुर्द किया, जो शनिवार को परिजनों को बताए बगैर घर से निकले थे। सूचना के अनुसार स्टील एक्सप्रेस से आरपीएफ और मेरी सहेली टीम द्वारा खड़गपुर स्टेशन पर तीन नाबालिग लड़कों और एक नाबालिग लड़की को बरामद चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंप दिया गया। जबकि, शुक्रवार को रेल मदद एप की एक शिकायत पर अंडुल रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर से बेंगलुरु से भागे एक नाबालिग लड़के को आरपीएफ जवानों ने बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...