जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग के कारणों की विभागीय जांच होगी। गुरुवार सुबह टाटानगर स्टेशन से एक घंटे विलंब से रवाना हुई स्टील एक्सप्रेस की कुछ घंटे पहले ही वाशिंग लाइन में धुलाई, जांच और मरम्मत की गई थी। इसके बावजूद कोच के पहिए से धुआं निकलने की घटना सामने आने से मरम्मत और जांच प्रक्रिया में लापरवाही के संकेत मिले हैं। ब्रेक बाइंडिंग के दौरान चिंगारी भड़कने से कोच में आग लगने की भी आशंका बनी हुई थी। दक्षिण पूर्व जोन के सीपीआरओ ओम प्रकाश चरण ने बताया कि ऐसी घटनाओं में विभागीय जांच आवश्यक है, ताकि खामियों की पहचान कर उन्हें दुरुस्त किया जा सके। दूसरी ओर, 16 दिसंबर को शालीमार जाने के दौरान दक्षिण पूर्व जोन के रेल जीएम एके मिश्रा के खाली सैलून की दो बोगियों के पटरी से उतरने के कारणों की भी जांच की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.