जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस के एक कोच में सांप दिखने से यात्रियों और रेलकर्मियों में अफरातफरी मच गई। घटना मंगलवार सुबह करीब छह बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर इकोनॉमी कोच की है। कोच के एक यात्री ने सांप दिखने के बाद रेल मदद एप पर शिकायत कर दी थी। इससे रेलकर्मियों की टीम ने पहले कोच में सांप ढूंढने का प्रयास किया था, लेकिन सांप नहीं दिखा। कोच में सांप की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी पहुंच गए थे। दूसरी ओर, सुरक्षा और ट्रेन लेट होने की आशंका से यात्री भी हंगामा पर उतारू थे। दर्जनों यात्रियों की भीड़ बार-बार पूछताछ केंद्र और स्टेशन मास्टर कार्यालय जाकर स्टील एक्सप्रेस के खुलने का सही समय जानने का प्रयास किया। इसके अलावा ट्रेन लेट होने की सोशल मीडिया पर शिकायत होने लगी। इधर, सांप नहीं मिलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.