स्टील एक्सचेंज ने एनएमडीसी से समझौता किया
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नई दिल्ली। स्टील एक्सचेंज इंडिया ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी की आगामी सुविधा से लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए उसके साथ समझौता किया है। स्टील एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि इस समझौते का उद्देश्य उसके एकीकृत इस्पात विनिर्माण संयंत्रों की जरूरतों के लिए एक समान गुणवत्ता वाले लौह अयस्क 'फाइंस' की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसमें 61-63 प्रतिशत लौह वाले अयस्क शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि इस समझौते से निकट भविष्य में एसईआईएल की विस्तार योजनाओं को समर्थन मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.