नई दिल्ली, मार्च 20 -- स्टीलबर्ड हेलमेट ने अपनी नई और अनोखी 'न्यूमेरोलॉजी सीरीज' को लॉन्च किया है। यह हेलमेट सीरीज उन राइडर्स के लिए डिजाइन की गई है जो अंकों के महत्व और अपनी व्यक्तिगत पहचान में विश्वास रखते हैं। यह नई सीरीज पर्सनलाइज्ड डिजाइन को सर्टिफाइट सेफ्टी फीचर्स के साथ जोड़ती है, जिससे राइडर्स को ऐसा हेलमेट मिलता है जो उनकी पहचान और आत्मविश्वास दोनों को दर्शाता है। न्यूमेरोलॉजी सीरीज एक खास कॉन्सेप्ट के साथ आती है, जिसमें राइडर्स 01 से 09 तक के अपने पसंदीदा या लकी नंबर वाले हेलमेट चुन सकते हैं। फ्लिप-अप मैकेनिज्म मिलेगायह नंबर किसी व्यक्ति के लिए उनके जन्मदिन, किसी खास उपलब्धि या व्यक्तिगत विश्वास से जुड़े हो सकते हैं। इस तरह स्टीलबर्ड ने हेलमेट को सिर्फ सुरक्षा इक्युपमेंट नहीं बल्कि राइडर की पहचान और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बन...