जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर। टाटानगर की हावड़ा स्टील एक्सप्रेस, मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस व बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत दर्जनभर ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर रेलकर्मियों एवं आरपीएफ जवानों की टीम ने खड़गपुर स्टेशन पर रेलवे प्रावधान के खिलाफ यात्रा करने में 235 लोगों को पकड़ा और एक लाख 22 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला है। इससे पूर्व चक्रधरपुर रेल मंडल के आदेश पर टाटानगर समेत अन्य स्टेशनों पर कर्मचारियों ने विशेष टिकट जांच अभियान चला कर 603 यात्रियों से सवा 4 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला था। रेलवे के अनुसार यात्रियों को सही टिकट पर यात्रा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.