बिजनौर, जनवरी 2 -- एनएच-119 पर शेरकोट बस स्टैंड के सामने गन्ने की खोई से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात व्यवस्था कुछ समय के लिए बाधित हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अरबाब पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी जनपद मुरादाबाद, बुंदकी से गन्ने की खोई लेकर काशीपुर स्थित पेपर मिल जा रहा था। जैसे ही ट्रक शेरकोट बस स्टैंड के सामने पहुंचा, अचानक स्टीयरिंग की रॉड टूट गई। जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें भरी गन्ने की खोई हाईवे पर चारों ओर फैल गई। जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से सड़क पर फैली खोई को हटवाया गया। कड़ी मशक्कत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.