आरा, मार्च 16 -- आरा, निज प्रतिनिधि। बढ़ते मोटापे और चर्बी से परेशान लोगों के लिए आरा शहर में पहली बार स्टीम बाथ थेरेपी के माध्यम से वजन और अतिरिक्त चर्बी कम करने की आधुनिक सुविधा शुरू की गई है। यह सुविधा मेलोडिक फिटनेस में उपलब्ध कराई गई है। संस्थान के फाउंडर एवं फिटनेस कंसल्टेंट डॉ. अभिषेक कृष्णा ने बताया कि स्टीम बाथ थेरेपी शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने और वजन नियंत्रण में सहायक मानी जाती है। डॉ. कृष्णा ने बताया कि मेलोडिक फिटनेस में स्टीम बाथ थेरेपी के साथ-साथ वजन घटाने एवं बढ़ाने के विशेष कार्यक्रम, पर्सनल फिटनेस ट्रेनिंग, योग-ध्यान सत्र तथा पोषण परामर्श (डाइट प्लान) जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोग स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपना सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.