बदायूं, अक्टूबर 3 -- विधायक राजीव कुमार सिंह ने शुक्रवार को ब्लॉक म्याऊं एवं दातागंज के बाढ़ प्रभावित गांव नवादा बदन, गढ़िया पैगंबरपुर एवं आसपास के गांवों का स्टीमर से निरीक्षण किया। नवादा बदन में छुट्टा जानवर के हमले से गंभीर रूप से घायल पांडु सैनी की सूचना मिलते ही विधायक ने तत्काल स्टीमर बुलवाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकलवाया और उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया। विधायक ने ग्रामीणों ने समस्यायें सुनीं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित इलाकों कैंप लगाकर लोगों को उपचार दिया जाये। फसल नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाये। क्षतिग्रस्त मकानों का आंकलन कर आवास दिलाये जायें। विधायक ने कहा कि संकट के समय जनता के बीच पहुंचना हमारा दायित्व है। वे और उनका परिवार लगातार बाढ़ प्रभावित लोगों के संपर्क में हैं और सम...