गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी में नगर निगम, एचएसवीपी, जीएमडीए, एचएसआईआईडीसी और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के दायरे में निर्मित मकानों में स्टिल्ट पार्किंग में अवैध निर्माण का सर्वे होगा। इसके पश्चात अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की जाएगी। इस सिलसिले में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक अमित खत्री की तरफ से सरकारी एजेंसियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने स्टिल्ट पार्किंग के साथ चार मंजिला मकान को लेकर विचाराधीन याचिका पर सड़कों पर अतिक्रमण और स्टिल्ट पार्किंग में अवैध निर्माण को सख्ती से लिया है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपी अमित मधोलिया की तरफ से 16 कॉलोनियों में सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर पांच दिन तक बुलडोजर चलाया था। इसमें करीब साढ़े सात हजार मकानों के सामने अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.