मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के लीची किसानों के लिए इस बार का सीजन किसी त्रासदी से कम नहीं रहा। मौसम की मार के बाद स्टिंक बग के कहर से 70 फीसदी लीची की फसल बर्बाद हो गई। इस नुकसान ने किसानों की कमर ही तोड़ दी है। लीची की अच्छी फसल की उम्मीद में भविष्य के सपने संजोए किसान-व्यापारी लाखों के कर्जदार हो गए हैं। किसी ने शादी का पैसा लीची में लगाया था, तो कोई तीस लाख का कर्ज लेकर लीची का बाग खरीदा था। पीड़ित किसानों का कहना है कि लीची को फसल बीमा में शामिल करने के साथ उन्हें सरकारी मदद मिले, नहीं तो परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा। यह भी पढ़ें- किसी ने शादी का पैसा लगाया तो किसी ने कर्ज लिया, स्टिंक बग लील गया 70 फीसदी लीची; सदमे में किसानसदमे से उबर नहीं पा रहे दीपक मीनापुर प्रखंड के मानिकपुर निवासी युवा किसान दी...